शिमला में नर्सिंग छात्रा से रेप, गर्भवती हुई:बोली- आरोपी से कॉलेज में हुई थी मुलाकात, शादी का झांसा दिया

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में युवक ने नर्सिंग छात्रा के साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह साल 2023 में शिमला के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रही थी। इस दौरान वह हिमांशु नाम के युवक के संपर्क में आई। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई है। युवती ने आरोप लगाए है कि युवक उसे चोट पहुंचाने के इरादे से उसके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करता था। युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित युवक ने उसके साथ ऐसे सभी काम किए है, जिससे उसका अपमान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *