शिमला में नशा तस्करी में 2 सगे भाई गिरफ्तार:पंजाब के रहने वाले; सप्लाई के लिए आए थे, चिट्‌टा बरामद

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने दो सगे भाइयों को नशे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक पंजाब के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चिट्‌टा भी बरामद किया है। दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने शुक्रवार को कालका- शिमला एनएच-5 पर शिमला में शोघी के समीप हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास नाका लगाया था। इसी दौरान चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आ रही पंजाब नवंबर बाइक को पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। आरोपियों के पास से चिट्‌टा बरामद पुलिस ने जब उसकी जांच की, तो उन्होंने बाइक पर सवार दो युवकों के पास से पुलिस ने 12.280 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय दविंदर सिंह और 34 वर्षीय मंदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गांव शेखा जिला मोहाली के रहने वाले हैं। दोनों तस्कर रिश्ते में सगे भाई बताए जा रहे है। दोनों युवक शिमला घूमने पहुंचे हुए थे। उधर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *