शिमला में एटीएम तोड़ने का मामला सामने आया है। बदमाश रात करीब एक बजे एटीएम केबिन में घुसा। आरोपी ने मशीन को नुकसान पहुंचाया, लेकिन नकदी निकालने में सफल नहीं हो पाया। घटना जिला के चौपाल थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की है। एसबीआई शाखा प्रबंधक नथु राम जस्टा को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना चौपाल में शनिवार को लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2), 305(ई), 62 और 324(2) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना 18 सितंबर की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। फुटेज से आरोपी के हुलिये और गतिविधियों के बारे में सुराग मिले हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


