शिमला के संजौली चौक पर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार निजी बस ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना स्थल पर स्थानीय नगर निगम पार्षद अंकुश वर्मा मौके पर मौजूद थे। उन्होंने अपनी गाड़ी से महिला को तुरंत घायल महिला को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) पहुंचाया। फिलहाल महिला का IGMC में इलाज चल रहा है, वहीं बस चालक ने भी घटना के बाद जिम्मेदारी दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना के वक्त महिला हॉस्पिटल से इलाज करवाकर वापस घर लौट रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल महिला शिमला के मशोबरा क्षेत्र की रहने वाली है। हालांकि अभी तक उसकी पूरी पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार महिला की वर्तमान स्थिति स्थिर बनी हुई है।


