शिमला में भारी भूस्खलन से यातायात ठप:दो दिन से बिजली-पानी गुल, बस समेत कई वाहन फंसे, स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर खंड की कूट पंचायत में भारी भूस्खलन से पिछले दो दिनों से यातायात पूरी तरह से बाधित है। भूस्खलन के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और पेयजल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। सुरू और कुतरु गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। सड़क बाधित होने से एक एचआरटीसी बस समेत कई छोटे वाहन फंस गए हैं। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे हैं, जिन्हें हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को विशेष प्रयास करने होंगे। शादी में आए लोग फंसे कूट पंचायत के प्रधान रत्न डोगरा ने बताया कि रोपनी, खिऊंचा, किंफी और कूट गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से टूट गया है। दो दिन पहले क्षेत्र में एक शादी समारोह था, जिसमें आए कई लोग अब सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पैदल जा रहे स्कूली बच्चों और ग्रामीण बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। सड़क को खोलने के लिए बड़े पत्थरों को ब्लास्टिंग से हटाना होगा। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को पैदल चलना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग सराहन के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि सड़क बहाली के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। कल एलएनटी मशीन भी भेजी जाएगी। मंगलवार तक सड़क के खुलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *