शिमला में महिला 2 मार्च से लापता:अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थी; कोई सुराग नहीं मिला

शिमला जिले के जटेर गांव की रहने वाली प्रियांशिका 2 मार्च की सुबह से लापता हैं। परिजनों ने निरमंड पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लापता महिला शादीशुदा है। परिजनों काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों के अनुसार, प्रियांशिका ने 2 मार्च को सुबह करीब 9 बजे घर से निरमंड अस्पताल जाने की बात कही थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें आखिरी बार लगभग 11:30 बजे निरमंड बस स्टैंड पर एक बस में बैठते हुए देखा था। परिवार का अनुमान है कि वह यामा बस में सवार हुई थीं। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति ने 2 मार्च को बस में यात्रा की हो या प्रियांशिका के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत निरमंड पुलिस के एएसआई संजय कुमार (मोबाइल: 9816041826) या 8580570320, 7838243570 पर संपर्क करें। इससे महिला का पता लगाने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *