शिमला में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का शेड्यूल जारी:गवर्नर-मुख्यमंत्री रिज पर फहराएंगे तिरंगा, मंत्रियों की जिलों में लगाई ड्यूटी

हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शिमला के रिज पर होगा। यहां पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण करेंगे। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के जाइंट सेक्रेटरी पीके टाक की ओर के अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री झंडा फहराएंगे। कुल्लू में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, लाहौल स्पीति में डिप्टी स्पीकर विनय कुमार, ऊना में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, चंबा में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, हमीरपुर में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराएंगे। किन्नौर में जगत नेगी फहराएंगे झंडा किन्नौर जिला में बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, सिरमौर के नाहन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, बिलासपुर में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सोलन में टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी और कांगड़ा में खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। विक्रमादित्य सिंह शिमला में रहेंगे मौजूद वहीं, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन नंदलाल, टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष आरएस बाली,डिप्टी चेयरमैन स्टेट प्लानिंग बोर्ड भवानी सिंह पठानिया इत्यादि शिमला के रिज पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *