शिमला में लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट में किसानों की जीत:एसजेवीएन ने मानी 14 सूत्रीय मांगें, जून तक मिलेगा मुआवजा; 9 दिन का आंदोलन खत्म

हिमाचल में लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिली है। भद्राश में एसजेवीएन के अधिकारियों और किसान सभा के बीच देर रात हुई बैठक में समझौता हो गया। किसान सभा की 14 सूत्रीय मांगों पर एसजेवीएन ने लिखित आश्वासन दिया है। जिसके बाद किसानों ने 9 दिनों से चल रहा क्रमिक आंदोलन समाप्त कर दिया। किसान सभा के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष कृष्णा राणा ने बताया कि जिन क्षेत्रों का सर्वे हो चुका है, वहां प्रभावित किसानों को जून के पहले सप्ताह तक मुआवजा मिल जाएगा। बाकी क्षेत्रों का सर्वे मई माह में पूरा किया जाएगा। पहली बार मिलेगा मुआवजा बरकेली गांव के धूल प्रभावित परिवारों को भी पहली बार मुआवजा मिलेगा। प्रशासन इस क्षेत्र को जल्द नोटिफाई करेगा। सभी डंपिंग साइट्स के पास फसल नुकसान का नया सर्वे होगा। प्रोजेक्ट में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित हुई है, उन्हें आर एंड आर समिति की बैठक के तुरंत बाद भुगतान किया जाएगा। बैठक में रोजगार, पेयजल, बैचिंग प्लांट और सड़कों के रखरखाव पर भी सहमति बनी। किसान सभा ने चेतावनी दी है कि अगर समझौते को लागू करने में प्रशासन या एसजेवीएन ने लापरवाही की, तो आंदोलन फिर से शुरू कर प्रोजेक्ट का काम रोक दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *