शिमला में 13 साल की बच्ची से रेप:बहला फुसलाकर ले गया अपने घर, नेपाल का रहने वाला है युवक

शिमला जिला के कुमारसैन में 13 वर्षीय बच्ची से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक बच्ची को बहला फुसलाकर घर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मां ने पुलिस थाना कुमारसैन में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया है कि वह मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं, लेकिन काफी वर्षों से शिमला के कुमारसैन के ओडी में रह रहे हैं। महिला ने बताया कि आरोपी युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने घर डिगाधार ले गया जहां उसने उसके साथ रेप किया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी दीपक कुमार उनकी बेटी से रेप किया है। आरोपी युवक भी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *