शिमला में 2500 सेब के पेड़ जलकर राख:15 किसानों के बगीचे में लगी आग, 22 टोली चारा भी नष्ट; लाखों का नुकसान

शिमला में एक सेब के बगीचे में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 2 हजार 500 पेड़ जलकर राख हो गए। ये कुल पेड़ 15 किसानों के थे। घटना के बाद से इन किसानों के परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। ये घटना ठियोग उपमंडल के घुंड पंचायत में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे हुई। नेरहा नाला से शुरू हुई आग घड़ेडी होते हुए घुंड तक पहुंच गई और पूरे क्षेत्र में फैल गई। आग में किसानों द्वारा सर्दियों के लिए जमा किया गया लगभग 22 टोली चारा भी जल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और प्रशासन को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रभावित किसानों में लोकिन्द्र, केवल राम, दिनेश, साधु राम, नरेश, बेली राम, मोहिंदर रत्न और चेतराम सहित अन्य किसान शामिल हैं। प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहा है। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *