हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने चौपाल क्षेत्र में एक बड़ा चरस तस्कर पकड़ा है । पुलिस ने कुपवी थाना क्षेत्र के मनालग से एक व्यक्ति को 4.066 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय पाल उर्फ अंकू (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भनाल गांव, भालू पोस्ट ऑफिस तहसील कुपवी जिला शिमला का रहने वाला है। चरस की लाखों में कीमत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह बढ़ी कार्रवाई की है। इतनी भारी मात्रा में चरस की कीमत लाखों में मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन क्लीन का हिस्सा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी इतनी भारी मात्रा में चरस की सप्लाई लेकर आखिर कहां जा रहा था। उधर एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। व्यक्ति से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चली हुई है।


