शिमला में 70 वर्षीय महिला जिंदा जली:लकड़ी के दो मंजिला मकान में लगी आग; परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर बचाई जान

शिमला के रोहड़ू में दो मंजिला मकान में आग लग गई। जिससे 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। जबकि अन्य लोगों ने भाग कर जान बचाई। लकड़ी का होने के कारण आग मकान में तेजी से फैल गई। सोमवार रात करीब 9 बजे कुटाडा गांव की घटना है। मृतका की पहचान श्याम लाल के नाम से हुई है। घर के भीतर उस समय बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई। घर गांव के बीच स्थित था। इसलिए जैसे ही आग की खबर फैली, तो ग्रामीण तुरंत पंप और पावर स्प्रे लेकर आग बुझाने पहुंचे। गांव के लोग अपने घरों की टंकियों से पानी निकालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। वहीं फायर बिग्रेड की टीम ने करीब आधे घंटे के देरी से पहुंची। जब तक मकान पूरा जल चुका था। परिवार के सदस्यों ने भागकर बचाई जान, महिला जिंदा जली आग के कोहराम के बीच मकान में मौजूद बच्चे और अन्य परिवार के सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। लेकिन अफरातफरी में बुजुर्ग महिला दोसारी देवी दूसरी मंजिल के बरामदे में फंस गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आखिरकार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को ग़मग़ीन कर दिया है। प्रशासन ने दी परिवार को फौरी राहत रोहड़ू के एसडीएम विजय वर्धन ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ खुद घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। बुजुर्ग महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की गई है। बेघर हुए परिवार के रहने का प्रबंध किया गया है। कुमारसैन में अग्निकांड, दो मंजिला मकान जलकर राख वहीं रोहडू की इस घटना के अलावा शिमला जिला के कुमारसैन उपमंडल के अढ़ोथ गांव में भी आग की एक अन्य घटना पेश आई है। यहां पर देर रात चेत राम का दो मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। मकान लकड़ी का बना था। जिससे आग ने पूरे घर को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की इस घटना में चेत राम के मकान में रखा सभी सामान कपड़े, बिस्तर और अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *