शिमला में 9 नशा तस्कर गिरफ्तार:एसपी बोले- 3 आरोपी एक गैंग के सदस्य; 6 को अलग-अलग जगह से दबोचा

शिमला में ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस रही है। पुलिस ने शिमला में एक ही दिन में अलग-अलग मामलों में 9 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक गैंग का भी भंडाफोड किया गया है। एसपी संजीव गांधी के मुताबिक, सोमवार को रोहड़ू क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें गोपी चंद (40) ,रोबिन चांटा (35) और मोहित तेजटा (31) शामिल है। यह तीनों शिमला के रोहड़ू व जुब्बल क्षेत्र के रहने वाले है। तीनों आरोपी हाल ही में खड़ापत्थर से गिरफ्तार की दो महिलाओं के गिरोह के सदस्य थे। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तारी हाे चुकी है। चिट्टा लिए ऑल्टो में बैठे मिली 3 आरोपी वहीं पुलिस ने नशा तस्करी मामले में 3 लोगों को थाना ठियोग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान एक ऑल्टो बलग नाला के सड़क किनारे खड़ी थी। जिसमें 3 लोग बैठे थे, जो पुलिस को संदिग्ध लग रहे थे। पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो कार के अंदर से 10.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अंकुश, ऋषभ रोहड़ू और लकी ठाकुर के नाम से हुई, जो ठियोग के रहने वाले है। इसके अलावा पुलिस ने 3 आरोपियों ने अन्य क्षेत्र से पकड़ा है। लगातार जारी रहेगी कार्रवाई- एसपी एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने एक दिन में 9 तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने नशे के खिलाफ पूरे जिला में ऑपरेशन क्लीन चला रखा है। इसके तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। किसी भी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस नहीं बख्शेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *