दगोरी | छत्तीसगढ़ धोबी समाज मड़ई मेला रायपुर को सफल और भव्य बनाने के उद्देश्य से संत शिरोमणि गाडगे भवन में कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय संत शिरोमणि गाडगे बाबा जन्मोत्सव समिति के संयोजक एवं मुख्यमंत्री के निजी सहायक तुलसी कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। तुलसी कौशिक ने समाज की एकता और सक्रिय सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की पहचान और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं से मड़ई मेला को सफल बनाने सहयोग का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों और समाजजनों की उपस्थिति रही।


