शिल्पा शेटटी पहुंची कोटा, मंच पर चढ़ने को लेकर जददोजहद:पुलिसकर्मी और लोगों के बीच धक्कामुक्की, केपीएल फाइनल मैच में पहुंची शिल्पा

कोटा में जिला क्रिकेट संघ की तरफ से कोटा में राष्ट्रीय स्तर की टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा प्रीमीयर लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविवार को फाइनल मैच हुआ। जिसमें शिरकत करने के लिए फिल्म स्टार शिल्पा शेटटी कोटा पहुंची। मैच का आयोजन नयापुरा स्थित जेके पेवेलियन स्टेडिम में हुआ। दोपहर करीब 3.45 पर शिल्पा शेटटी स्टेडियम पहुंची। शिल्पा शेटी की झलक देखने के लिए सैकडों की संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे थे। दोपहर बारह बजे से ही स्टेडियम में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता और बाउंसर्स को लगाया गया था। जब शिल्पा स्टेडियम पहुंची तो मंच तक उनके पीछे काफी संख्या में भीड़ पहुंच गई। ग्राउंड तारबंदी से कवर है, वहां गेट से एंट्री थी, बाउंसर्स तैनात थे लेकिन बाउंसर्स भी लोगों को नहीं रोक सके। बड़ी संख्या में लोग मंच के सामने इकटठा हो गए। इस दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर लोग जददोजहद करते रहे। स्थिति लोगों और पुलिस व बाउंसर्स के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की तक पहुंच गई थी। लोगों को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंच पर चढने को लेकर पुलिस से बहस
मंच पर जब शिल्पा शेटटी पहुंची तो क्रिकेट संघ से जुडे़ पदाधिकारियों के रिश्तेदार, परिचित, शहर के कई लोग मंच के पास पहुंचे और मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। मंच पर सीढियों पर पुलिसकर्मी और बाउंसर्स खडे़ थे। काफी लोग मंच के सामने इकटठा होकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। कई लोग एकसाथ मंच पर चढ़ने लगे। इस दौरान ऊपर पुलिसकर्मी और बाउंसर्स उन्हें रोकने लगे। लोग नहीं माने तो नीचे खडे़ पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीढियों से नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोग पुलिसकर्मी से उलझ गए। धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। हालांकि अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। फोटो के लिए परेशान होते रहे लोग
शिल्पा शेटटी के साथ फोटो खींचवाने को लेकर लोग परेशान होते रहे। मंच क्रिकेट ग्राउंड में बाउंड्री के पास ही बना हुआ था। मंच के सामने लोगों की भीड़ इकटठा हो गई। इस दौरान लोग बाउंड्री के अंदर भी घुस गए। उन्हें बार बार हटाने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *