बरहेट | प्रसिद्ध तीर्थस्थल शिवगादी धाम स्थित बाबा गाजेश्वरनाथ धाम में मंगलवार को स्थायी शीतल पेयजल सुविधा केंद्र का विधिवत लोकार्पण किया। यह सेवा प्रकल्प मारवाड़ी युवा मंच बरहेट शाखा की ओर से स्थापित किया है। कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय संयोजक दीपक डोकानिया ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम अमृत धारा के अंतर्गत स्थापित यह केंद्र झारखंड में 25वां तथा बरहेट शाखा का दूसरा स्थायी शीतल पेयजल केंद्र है। शाखा ने इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया एवं पूर्व प्रांतीय संयोजक दीपक डोकानिया के प्रति आभार प्रकट किया।


