शिवनंदनपुर नपं के प्रभारी सीएमओ होंगे सुशील तिवारी

बिश्रामपुर| नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में गुरुवार को कलेक्टर के निर्देश पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सीएमओ बिश्रामपुर सुशील कुमार तिवारी को प्रभारी सीएमओ शिवनंदनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर को करीब डेढ़ महीने पहले नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की पंचायत बॉडी को भंग कर दिया गया था। जिसके के बाद यहां सभी मूलभूत सुविधाओं के कार्यों के लिए लोग परेशान हो रहे थे। लोगों की समस्याओं के मद्देनजर कलेक्टर एस जयवर्धन ने नपं बिश्रामपुर के सीएमओ सुशील तिवारी को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। बुधवार को नवगठित नपं शिवनंदनपुर के प्रभारी सीएमओ पद पर सुशील ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *