शिवना-बैराज सिंचाई परियोजना:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एमओए जारी करेंगे, 2933 करोड़ की परियोजना से 147 गांवों में पहुंचेगा पानी

साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागार में सोमवार को कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना पर बात हुई। इसके अलावा शिवना-बैराज सिंचाई परियोजना पर भी चर्चा हुई। मंगलवार दोपहर 12 बजे जयपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका एमओए जारी करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में इसे लेकर किसान सम्मेलन भी होगा। जयपुर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में होगा। मल्हारगढ़ व मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के लाभान्वित ग्राम पंचायत में भी कार्यक्रम होंगे। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 25 दिसंबर तक लाभान्वित गांव में कलश यात्रा, भजन संध्या, नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, खेलकूद जैसी गतिविधियों का आयोजन होगा। इसके साथ ही शिवना नदी के घाट पर मां शिवना की आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिवना परिक्रमा का भी आयोजन होगा। योजना से लाभान्वित जितने भी ग्राम और ग्राम पंचायत हैं, उन ग्रामों में राम जल सेतु कलश यात्रा का आयोजन 25 दिसंबर तक होगा। 147 गांव को मिलेगा लाभ शिवना बैराज दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना से मंदसौर जिले के 147 गांव लाभान्वित होंगे, जिसमें मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 32 गांव व मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के 115 गांव लाभारित होंगे। इससे 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। परियोजना को शिवाना बैराज से पानी मिलेगा। इसमें 2 लाख 28 हजार 250 मीटर की मुख्य पाइप लाइन का निर्माण किया जाएगा। इससे मंदसौर जिले के 79 हजार 982 हितग्राही को लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *