शिवपुरा घाटा में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना पर बैठक:स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मातृ-शिशु देखभाल को लेकर हुई चर्चा

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत शिवपुरा घाटा में एक पंचायत स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ग्राम पंचायत प्रशासक महेंद्र काठात की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में योजना के 18 निर्धारित सूचकांकों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मातृ-शिशु देखभाल और जनजागरूकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में चिकित्साधिकारी डॉ. अलका कुशवाह, नर्स रश्मि बंसल, शिवपुरा घाटा की एएनएम पूनम कुमारी, बनौला की एएनएम चेतना, प्रिंसिपल महेश बाबू सुमन और आशा सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, सुनीता, जमीला, फरीदा बानो सहित अन्य संबंधित कार्मिक भी मौजूद थे। अंत में, अध्यक्ष महेंद्र काठात ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने योजना को ग्राम स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *