शिवपुरी में किराना व सब्जी दुकान में लगी आग:सामान जलकर खाक; दुकानदार ने बताई साजिश, बोला- बिजली कनेक्शन नहीं, फिर भी लगी आग

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र सेसई सड़क गांव में एक स्टॉल में संचालित किनारा और सब्जी की दुकान में रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। सूचना के बाद दुकानदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। दुकानदार ने आगजनी की इस घटना को साजिश बताते हुए इसकी लिखित शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। सेसई सड़क गांव रहने वाले शैलू पुत्र राजू राठौर ने बताया कि वह गांव में किराना और दुकान के बाहर हाथ ठेला पर सब्जी की दुकान संचालित करता है। रविवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात 3 बजे उसे आग की सूचना ग्रामीण ने दी। दुकान पर जाकर देखा तो आग लगी हुई थी, जिसे ग्रामीणों की मदद से पानी डाल कर जैसे-तैसे बुझाया। दुकानदार ने बताई साजिश, बोला- जानबूझकर लगाई आग शैलू का कहना है कि दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं था। इससे उसे शंका हैं कि उसकी दुकान में किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। इस घटना में उसे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *