शिवपुरी में जनपद सदस्य के घर चलाई गोली, VIDEO:चेक बाउंस के मामले राजीनामा का बना रहे थे दबाव; एसपी से की शिकायत

जिले के करैरा में न्यायालय चल रहे चेक बाउंस के मामले में राजीनामा का दबाव बनाने के लिए महिला जनपद सदस्य के घर पर कुछ लोगों कट्टे से फायर कर दिए। इसकी शिकायत महिला जनपद सदस्य ने अपने पति के साथ करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई गुरुवार को महिला जनपद सदस्य ने अपने पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है। करैरा जनपद सदस्य बबली वैश ने बताया उसके पति जीतेद्र वैश का 9 लाख 90 हजार रुपए के चेक बाउंस का केस प्रियंका ठाकुर पत्नी अजय ठाकुर निवासी दिनारा के साथ चल रहा है। प्रियंका ठाकुर इस केस में राजीनामा चाहती थी। मेरे पति ने राजीनामा से इनकार कर दिया था। इसी बात से लगातार उन्हें धमकी मिल रही थीं। कथा सुनकर लौटे थे, घर पर किए फायर करैरा जनपद सदस्य बबली बैश ने बताया कि 5 दिसंबर की रात 9 बजे वह और उसका पति जीतेद्र वैश पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कथा सुनकर वापस घर लौटे थे। तभी रात 11 बजे उसके घर पर प्रियंका ठाकुर के दोनों भाई अभिषेक, अकिंत और उनके साथ एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आये थे। उन्होंने पति को बाहर निकालने के लिए बोला था। जब उनसे मना किया तो उनके द्वारा पहले गालियां बकी गई बाद में कट्टे से फायर भी किए गए थे। उनके साथ आगे गली में एक कार भी आई थी, जिसमें कुछ बदमाश सवार थे। बाद में राजीनामा ना करने पर बीच बाजार में गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर चले गए थे। छावनी में तब्दील था करैरा, पुलिस ने बरती लापरवाही – जनपद सदस्य ने गोली चलाने सहित घर पहुंचे बदमाशों का सीसीटीवी वीडियो भी जारी किया है। उनका कहना है कि गोली चलने की घटना 5 दिसंबर को घटित हुई थी। 2 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर तक राष्ट्रीय संत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी रुके हुए थे। ऐसे में करैरा सुरक्षा के लिहाज से छावनी में तब्दील था। घर पर गोली चलने की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन इसके बावजूद बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके थे और अब पुलिस एफआईआर भी दर्ज नहीं कर रही है। इसी की शिकायत लेकर वह एसपी ऑफिस पहुंचे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *