शिवपुरी में ट्रक से 6 फ्रिज चोरी:नोएडा से इंदौर जा रहा था; ड्राइवर बोला- रात में होटल रुका, सुबह ताले टूटे मिले

जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के NH-46 पर स्थित एक होटल में खड़े ट्रक से 6 फ्रिज चोरी गए। जिसकी शिकायत बुधवार को ट्रक ड्राइवर ने बदरवास थाना में पहुंचकर दर्ज कराई है। बदरवास थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तरप्रदेश के जिला एटा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर विकास कुमार पुत्र बृम्हानंद यादव (26) ने बताया कि 28 नवंबर को वह नोएडा से फ्रिज (रेफ्रिजरेटर) ट्रक (HR38W7187) में भरकर इंदौर के लिए निकला था। 30 नवंबर की रात एक बजे बदरवास थाना क्षेत्र के ब्रजवासी होटल पर खाना खाकर सो गया था। सुबह 6 बजे उठकर देखा तो ट्रक के पिछले हिस्से में दरवाजा का ताला और सील टूटी हुई पड़ी थी। ट्रक से करीब 78 हजार रुपए के 6 फ्रिज चोरी हो चुके थे। इसकी सूचना ट्रक मालिक और पुलिस को दी गई थी। बाद में इंदौर की एजेंसी में शेष फ्रिज को छोड़ने के बाद बुधवार को बदरवास थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *