शिवपुरी में विजय दिवस पर पुलिस ने निकाली रैली:पुलिस बैंड दल ने देश भक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति, सेना के वीरता और शौर्य को याद किया

शिवपुरी के माधव चौक पर सोमवार को जनकल्याण पर्व और विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस बैंड दल ने देश भक्ति गीतों पर बैंड की प्रस्तुति दी। साथ ही एक रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने शांति के प्रतीक के रूप में तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि आज ही के दिन 1971 में भारतीय सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया। यह युद्ध 13 दिन चला था। हर वर्ष भारत में 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासियों के मन को जोश व उमंग से भर देती है। आज पुलिस मुख्यालय भोपाल से मिले निर्देशों के तहत जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा आमजन के बीच सैना की वीरता एवं शौर्य को याद करते हुए देश भक्ति गीतों पर बैंड प्रस्तुति दी गई। देखे तस्वीरें-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *