शिवपुरी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, संदिग्ध ट्रैक्टर जब्त

शिवपुरी जिले के बामोरकलां थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चंदेरी रोड पर मड़ई नदी के पुल के पास रात करीब 8:45 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही बामोरकलां थाना प्रभारी संजय लोधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान सिलपुरा, खनियाधाना निवासी राजेश पाल (25) और संकेत वंशकार (24) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त किया
पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक ट्रैक्टर मिला है, जिस पर हादसे में शामिल होने का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *