शिवपुरी में 10वीं का इंग्लिश पेपर:552 छात्र रहे गैरहाजिर; नकल का एक भी केस नहीं, कल 12वीं के केमिस्ट्री-हिस्ट्री के एग्जाम

शिवपुरी जिले के 66 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड (हाईस्कूल) की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 20,711 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 20,159 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 552 अनुपस्थित रहे। राहत की बात यह रही कि जिले में कहीं भी नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। संवेदनशील माने जाने वाले अंग्रेजी विषय में नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों ने सुबह से ही औचक निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विवेक श्रीवास्तव खोड़ स्थित उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल केंद्रों पर डटे रहे। वहीं, पिछोर बीईओ विनोद गुप्ता, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार और एपीसी अतरसिंह राजौरिया ने पोहरी क्षेत्र के कन्या उमावि, संदीपनी स्कूल और गोंजालो गार्सिया स्कूल का निरीक्षण किया। जिला परीक्षा प्रभारी राजाबाबू आर्य ने शिवपुरी शहर और करैरा के केंद्रों का दौरा किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे की टीम ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पिछोर में सबसे ज्यादा 121 छात्र गैरहाजिर जिला परीक्षा प्रभारी राजाबाबू आर्य ने बताया कि अनुपस्थित विद्यार्थियों में सर्वाधिक 121 पिछोर विकासखंड से थे। इसके अलावा शिवपुरी में 110, करैरा में 79, कोलारस में 61, पोहरी में 53, नरवर में 50, खनियांधाना में 44 और बदरवास में 34 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 12वीं कक्षा के ड्रॉइंग एवं डिजाइन विषय में जिले में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था, इसलिए यह पेपर नहीं हुआ। बुधवार को होंगे 12वीं के 4 बड़े पेपर बुधवार को 12वीं कक्षा के चार महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा होगी। इसमें रसायनशास्त्र (विज्ञान संकाय), इतिहास (कला संकाय), व्यवसाय अध्ययन (कॉमर्स) एवं एलीमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स तथा कृषि विषय के प्रश्नपत्र आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने इन परीक्षाओं के लिए भी विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई है। DEO बोले- सख्ती बरती गई जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया, “अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा में प्रशासन और विभागीय उड़नदस्तों ने सख्ती बरती। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कहीं भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *