शिवपुरी में PHE कर्मचारी ने की आत्महत्या:10 साल से विभाग में था कार्यरत, कर्ज और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े होनी की आशंका

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित मोहनीसागर कॉलोनी में सोमवार शाम एक पीएचई कर्मचारी ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 10 साल से विभाग में था कार्यरत पुलिस के अनुसार मृतक विकास शर्मा 34 वर्षीय पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में पदस्थ था। विकास वहां पिछले करीब 10 वर्षों से सेवाएं दे रहा था। विकास शर्मा अपने परिवार के साथ रहता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े होनी की आशंका प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा हुआ था और उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिजिकल थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *