शिवराज सिंह का जन्मदिन ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में:विदिशा में मिलेगी मामा कोचिंग और चलित अस्पताल की सौगात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन इस बार विदिशा संसदीय क्षेत्र में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वे पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहायता और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े पांच बड़े संकल्प लेंगे। 5 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में इन योजनाओं का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। उपहार नहीं, पौधा लगाने की अपील
शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से जन्मदिन पर होर्डिंग, शॉल, गुलदस्ते या उपहार न लाने की अपील की है। उन्होंने शुभकामना देने वालों से एक पौधा लगाने का आग्रह किया है। पौधारोपण करने वाले लोग क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर ‘शिव वृक्ष मित्र’ बन सकेंगे। उनका कहना है कि धरती को बचाना ही आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा उपहार है। ‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ की शुरुआत
अपने माता-पिता की स्मृति में ‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत विदिशा लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को क्रमशः 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। लोकसभा स्तर पर शीर्ष तीन विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। ‘मामा चलित अस्पताल’ से गांवों में स्वास्थ्य सेवा
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी आठों विधानसभाओं में ‘मामा चलित अस्पताल’ शुरू किए जाएंगे। आधुनिक जांच उपकरणों और डॉक्टरों की टीम से लैस ये वाहन गांवों और दूरदराज के टोलों में जाकर निशुल्क इलाज और परामर्श प्रदान करेंगे। इसका संचालन सांसद निधि और जनसहयोग से किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ शुरू की जाएंगी। पहले चरण में विदिशा, रायसेन और भैरूंदा में कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर बैंकिंग, एसएससी, एमपीपीएससी, डीआरडीओ और फॉरेस्ट सर्विस जैसी परीक्षाओं की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाएगी। दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की जाएगी। इससे उनकी आवाजाही आसान होगी और वे अपने कार्यों को अधिक स्वतंत्रता से कर सकेंगे। भाजपा कार्यकर्ता जन्मदिन को सेवा, संकल्प और समाज के उत्थान से जोड़ते हुए ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *