शिवराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया पार्ट टाइम पॉलिटिशियन:फुल टाइम ड्रामेबाज कहकर पूछे चार सवाल; ‘भारत विस्तार’ को बताया किसानों के लिए नई क्रांति

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ड्रामेबाज” बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का काम झूठ बोलना और भ्रम फैलाना है, उन्हें ट्रेड, ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी की समझ नहीं है। शिवराज सिंह चौहान यह बयान जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में ‘भारत विस्तार’ के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान दे रहे थे। विपक्ष पर साधा निशाना केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद में ऐसा विपक्ष पहले कभी नहीं देखा गया, जो लोकतंत्र की मर्यादा तोड़कर केवल झूठ बोले। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार गलत जानकारी फैलाने का काम कर रहे हैं। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर एमएसपी तय नहीं करने पर पूछा सवाल शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी से सवाल किया कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर एमएसपी तय करने का फैसला उनकी सरकार ने क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि उस समय यूपीए सरकार ने संसद में कहा था कि ऐसा करना संभव नहीं है, जबकि यह काम केवल नरेंद्र मोदी सरकार ने किया। 36 रुपए किलो चीनी आयात, 12 रुपए किलो पर निर्यात पर पूछा सवाल उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार के दौरान मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब रिकॉर्ड चीनी उत्पादन हुआ, लेकिन बफर स्टॉक नहीं बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय 36 रुपए किलो चीनी आयात की गई और साढ़े 12 रुपए किलो के भाव पर निर्यात की गई, जिससे किसानों को नुकसान हुआ। इसी तरह 2009-10 में आटे और अनाज के निर्यात पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में महंगाई थी, तब अनाज विदेश क्यों भेजा गया। अनाज सड़ने और गरीबों तक न पहुंचने का मुद्दा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गोदामों में अनाज सड़ता रहा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी गरीबों को अनाज देने के निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बाद में मोदी सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। व्यापार समझौतों पर दी सफाई केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका और अन्य देशों के साथ हुए समझौते पूरी तरह भारत और किसानों के हित में हैं। गेहूं, चावल और मक्का जैसे भरपूर अनाज के आयात की अनुमति नहीं दी गई है। सेब आयात पर राहुल गांधी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही करीब 5 लाख मीट्रिक टन सेब आयात करता है। अब अगर तुर्की की जगह अमेरिका से आयात होता है, तो इसमें कोई नुकसान नहीं है। न्यूनतम आयात मूल्य और शुल्क तय हैं। जयपुर की प्रशंसा और किसानों पर जोर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जयपुर शौर्य, साहस, संस्कृति और कला का संगम है। भारत विस्तार जैसी किसान हितैषी तकनीक की शुरुआत जयपुर से होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि किसानों को आगे बढ़ाने के लिए खेतों और गांवों तक पहुंचना होगा। राजस्थान में 10 एग्रो क्लाइमेटिक जोन हैं और सूक्ष्म सिंचाई में राज्य पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में फार्मर आईडी को भारत विस्तार से जोड़ा जाएगा और किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। सीएम भजनलाल बोले- किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत विस्तार किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाला कदम है। इससे किसानों को नई तकनीक समझने में मदद मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगे। यह भारत की तकनीकी ताकत और किसान कल्याण की प्रतिबद्धता की ताकत है। किसान इसका भरपूर उपयोग करे। किसानों को सभी जानकारी मिलेगी। शिवराज सिंह चौहान ने इसकी लॉन्चिंग के लिए जयपुर को चुना, यह सौभाग्य की बात है। उपज बढ़ाना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य है। इसका तकनीक का उद्देश्य किसान को उनकी भाषा में जानकारी देना है। किसान कई परेशानियों से निकालकर आगे बढ़ता है। भारत विस्तार से इंग्लिश हिंदी भाषा में जानकारी मिलेगी, जल्द ही किसान को उनकी लोकल भाषा में भी जानकारी मिलेगी। पीएम मोदी जी मार्ग दर्शन मे इसकी शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि अधिक रासायनिक खाद से जमीन खराब होती है, इसलिए संतुलित खेती जरूरी है। विकसित भारत के लिए किसानों का विकसित होना जरूरी है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गिनाईं खूबियां कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि भारत विस्तार और एआई फॉर ऑल प्लेटफॉर्म आज लॉन्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान कॉल, चैटबॉट और मोबाइल के जरिए अलग-अलग भाषाओं में जानकारी ले सकेंगे। मौसम, बाजार भाव, खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन और योजनाओं से जुड़ी जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि नकली खाद-बीज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11826 निरीक्षण किए गए और 105 एफआईआर दर्ज की गई हैं। भारत विस्तार की प्रमुख विशेषताएं ‘भारत विस्तार’ प्रणाली को एग्रीस्टेक तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संसाधनों के साथ एकीकृत किया गया है। इस प्लेटफॉर्म से किसानों को मिलेंगी कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, सांसद, मुख्य सचिव, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के कृषि मंत्री और संस्थान भी जुड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *