अमृतसर| शिवरात्रि को समर्पित शास्त्री मार्केट में लंगर लगाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाजार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अनिल त्रिखा, अमित भाटिया, सुमित भाटिया, राहुल, राजू, सौरभ, आकाश, मिंकू, सतपाल और प्रवीण कुमार ने सेवा निभाई। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।


