शिवसेना उत्तर भारत डॉ. बीआर अंबेडकर चौक जाम करेगी

जालंधर | शिवसेना उत्तर भारत ने पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर के घर हमले के एक महीने बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज ने कहा है कि थापर के घर हमले को लेकर आज तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन हिंदुओं की रक्षा सुरक्षा करने में फेल हो चुका है। सोनू थापर के घर जिन्होंने हमला किया था अगर पुलिस ने जल्द उन्हें गिरफ्तार न किया तो शिवसेना उत्तर भारत पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। थाना-6 को इस मामले के बारे में अवगत करवा चुके हैं। 17 फरवरी को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक डॉ. बीआर अंबेडकर चौक बंद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *