शिवाजी की प्रतिमा का 11 लीटर दूध से अभिषेक:मूर्ति को नहला कर माला पहनाई; बचपन में साहसिक किस्से सुनाए

पाली में गुरुवार को शिवाजी की जयंती पर शिवसैनकों ने नहर पुलिया शिवाजी सर्किल पर लगी शिवाजी की प्रतिमा का 11 लीटर दूध से अभिषेक किया। इससे पहले उन्होंने पानी से शिवाजी की नहलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे। पाली शिवसेना जिला प्रमुख सोहन सिंह राव ने बताया कि शिवाजी सर्कल पर स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पाली शिव सैनिकों ने माल्यार्पण कर शिवाजी महाराज की जयंती को मनाई। शिवाजी के किस्से सुनाए एडवोकेट विशाल सैनी ने कहा कि शिवाजी का जन्म 19 फरवरी, 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनके पिता शाहजीराजे भोंसले एक शक्तिशाली सामंत राजा एवं कूर्मि कुल में जन्मे थे। उनकी माता जीजाबाई जाधवराव कुल में उत्पन्न असाधारण प्रतिभाशाली महिला थी। शिवाजी महाराज के चरित्र पर माता-पिता का बहुत प्रभाव पड़ा। उनका बचपन उनकी माता के मार्गदर्शन में बीता। उन्होंने राजनीति एवं युद्ध की शिक्षा ली थी। वे उस युग के वातावरण और घटनाओं को भली प्रकार समझने लगे थे। उनके हृदय में स्वाधीनता की लौ प्रज्ज्वलित हो गई थी। ये रहे मौजूद इस दौरान उप जिला प्रमुख अरविंद बंजारा, सोहनसिंह कच्छवाह, शंकर कुमावत, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र चौहान, नरेश पंवार, कमलेश प्रजापत, रतन सिंह इंदा ,भैरव सिंह इंदा, धीरज, निलेश दवे, मदन हिंगड़, हेमंत मेघवाल, बाबू लौहार, रतनसिंह पंवार, चम्पालाल प्रजापत, कानसिंह, भैरूसिंह, विकास सोलंकी, गौरव जांगिड़, देवेन्द्र चौहान, नमन जोशी, भारत सिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह भाटी सहित कई शिव सैनिक मौजूद रहे। शिवसेना शिंदे ग्रुप ने भी मनाई शिवाजी की जयंती शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ताओं की ओर से भी गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। सेना शिंदे पदाधिकारी ललीता गाडोलिया ने बताया की शिव सेना शिंदे के कार्यकर्ता शाम 6 बजे शिवाजी सर्कल पर जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलकी व जिला प्रवक्ता राजू देवासी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। छत्रपति शिवाजी के जयकारे लगाए। शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिला प्रवक्ता राजु देवासी ने सभी कार्यकर्ताओं को शिवाजी महाराज के त्याग व बलिदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोज गर्ग, नगर प्रमुख उदय सेट्टी, उप प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा, जिला मंत्री मगराज पादरली, आन्नद सिंह, प्रवीण प्रजापत, मंजू जैन, ललीता गाडोलीया, लता देवडा, मिनाक्षी चोपड़ा, काव्या पुरी, भंवर मेघवाल, प्रताप सिंह दहिया, दिनेश देवडा, भूराराम परिहार, नरेंद्र मारू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *