शिवाजी चौक में नाली जाम सभापति ने निरीक्षण किया

भास्कर न्यूज | धमतरी शहर के शिवाजी चौक पर नाली के ऊपर बनाए गए पक्के स्लैब के कारण नाली जाम हो गई है। इससे सफाई न होने के चलते नाली ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर बह रहा है। गंदगी फैल गई है। शिकायत पर स्वास्थ्य सभापति नीलेश लुनिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य के साथ-साथ नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी नीलेश लुनिया ने शिवाजी चौक स्थित शिवजी की प्रतिमा के आसपास सफाई व्यवस्था की जांच की। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित सफाई करने कहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौक के पास पानी निकासी की समस्या का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से नाली निर्माण का प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए स्थायी उपाय करना जरूरी है, और इसके लिए नाली निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने देने और इसकी नियमित निगरानी करने की बात कही। इस दौरान वार्ड पार्षद मेघराज ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश ठाकुर और निगम के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *