शिवाजी जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा

धमतरी| छत्रपति शिवाजी की जयंती मराठा समाज द्वारा 19 फरवरी को मनाई जाएगी। इसके एक दिन पहले मंगलवार को एक्जेक्ट फाउंडेशन में पढ़ रहे मूकब​धिर बच्चों को फल वितरण किया। समाज के अध्यक्ष दीपक लोंढे ने स्कूल संचालक से बातचीत कर यहां मिलने वाली अध्ययन सुविधा के बारे में जानकारी ली। छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को सुबह 8 बजे मराठा मंगल भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। जीजा माता महिला मंडल की अध्यक्ष नीता रणसिंह ने बताया कि 19 फरवरी को सुबह 6.30 बजे मां तुलजा भवानी मंदिर में अभिषेक, 8 बजे मंदिर परिसर में शिवाजी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 9 बजे मोटर साइकिल रैली, दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7 बजे मुख्य समारोह एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह होगा। इसके बाद शाम 7 बजे मंचीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *