भिलाई | डॉ. बाबा साहेब बुद्धिस्ट सांस्कृतिक समिति हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी चौक औद्योगिक क्षेत्र भिलाई के तत्वावधान में 35वां स्थापना दिवस और शिवाजी जयंती समारोह का आयोजन 22 फरवरी को शाम 6 बजे से बुद्ध विहार प्रांगण हाउसिंग बोर्ड में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल और वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन होंगे।


