‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत शिवाड़ में आयोजित हो रहे शिवरात्रि मेले में शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को शिवाड़ में सूजी, नमकीन व नमक के नमूने लिये। यहां हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने चटख हरा रंग मिला बताशे का 25 लीटर पानी, बार बार काम में लिया जा रहा 10 लीटर तेल मौके पर नष्ट कराया। कई दुकानों पर की गई कार्रवाई
CMHO डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया गया कि खाद्य सुरक्षा दल ने शिवाड़ में मंगलवार को सघन निरीक्षण किया गया। मेले में विभिन्न खाद्य कारोबारकर्ता कचौड़ी, पकौड़ी व नमकीन को तलने में काम में लेने वाला एक ही तेल बार बार काम में ले रहे थे। जिसको टीपीसी मीटर से चेक करने पर टीपीसी वैल्यू सामान्य से अधिक मिलने पर 10 लीटर से ज्यादा तेल मौके पर नष्ट कराया गया और दोबारा इसकी ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। 25 लीटर रंगीन पानी करवाया नष्ट
मेले में जलेबी बना रहे खाद्य कारोबारकर्ता जलेबी में रंग मिला रहे थे, ऐसी रंग वाली 7 किलो जलेबी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। पतासी के 3 ठेलों का निरीक्षण करने पर तीनों पर ही चटक हरा कलर मिला हुआ पानी, पताशी खिलाने के लिए काम में लिए जा रहा था। विभागीय दल ने 25 लीटर हरे पानी को भी मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके साथ ही सूजी, नमक व नमकीन के नमूने लिये गए।


