बाड़मेर | जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से फूड लाइसेंस कैंपों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को गागरिया कस्बे में फूड लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर एवं कलेक्टर बाड़मेर टीना डाबी के निर्देशन में यह कैंप आयोजित हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित कैंप में खाद्य कारोबारकर्ताओं को मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र जारी कर सुपुर्द किए गए।


