शिविर में ग्रामीणों को दी बैंकिंग की जानकारियां

भास्कर न्यूज| रानीबड़ौद क्षेत्र के मोयदा गांव में भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग की ओर से बुधवार को सहरिया जनजाति के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक मृदुला माहेश्वरी ने केवाईसी प्रक्रिया और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। क्रिसिल फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक कैलाश प्रजापति ने सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताओं और लाभों पर प्रकाश डाला। वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रहलाद सिंह ने बीमा, बचत और निवेश के महत्व को समझाया। इस दौरान कुल सुकन्या समृद्धि के 12 खाते खोले गए तथा 15 लोगों के केवाईसी अपडेट किए गए। शिविर में सहरिया जनजाति के ग्रामीणों ने वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त ली तथा विशेषज्ञों से सवाल पूछकर शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक के जिला अग्रणी बैंक अधिकारी राहुल रैकवार, गोलू बैरवा, बैंक बीसी राकेश बैरवा, भारत सुमन, पोस्टमैन महावीर गोचर सहित बैंकिंग प्रतिनिधि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *