शिविर में बच्चों को बताए कानून अधिकार

बेनूर| कोंडागांव जिले के कन्या आश्रम किबई बालेंगा कोकोडी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थाना बेनूर की अधिकार मित्र गीता बघेल ने मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं 2015 एवं लैंगिक उत्पीड़न व समानता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नालसा योजनाओं, विधिक सेवा पात्रता, निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा, गुड टच-बैड टच, यातायात नियम, साइबर क्राइम और हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणाम समझाए तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता बताई। मितानिन श्यामा बघेल ने स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि, पर्यावरण संरक्षण और मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी के उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर हेमबती नेताम, प्रीति गोस्वामी, रितु कोर्राम सहित आश्रम स्टाफ उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *