शिविर में 151 यूनिट रक्तदान:बोले-जरुरतमंदों की जान बचाने के काम आए इसलिए किया कैम्प आयोजित

आरसीआई ग्रुप ओर एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में पाली शहर के हैदर कॉलोनी साल वाले बाबा दरगाह परिसर में ब्लड डोनेट शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आर.सी.आई. ग्रुप के शहर अध्यक्ष अरबाज खान ने बताया कि इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भीमराज भाटी, पुलिस उप अधीक्षक देरावरसिंह सोढ़ा, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, हकीम भाई, मेहबूब टी आदि रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। जिनका बहुमान किया गया। शिविर में 151 युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में विजय जोशी, जयेश मेवाड़ा, सरपंच उम्मेद खान, मुन्ना मकरानी, एडवोकेट रज्जब अली, एच.डी.एफ.सी. बैंक के कमलेश अग्रवाल, मोहसिन खान बंटी, शाहिद पिन्नू, शेरू, अख्तर रजा, पुनित गुप्ता, गणपत पटेल, जावेद पठान, सोनु रंगरेज, सद्दाम रंगरेज, जावेद जिलानी, शौकिन रंगरेज, फारूक, सिकन्दर खान, नौशाद केजीएन, इरफान पठान, रवि व्यास, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *