शिविर में 58 लैंस प्रत्यारोपित किए

बाड़मेर | बाड़मेर जन सेवा समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष में निशुल्क एक दिवसीय नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन कमला देवी पत्नी बाबूलाल बोथरा की स्मृति में हुआ। जिला अंधता निवारण समिति बाड़मेर के तहत बाड़मेर जन सेवा समिति एवं भारत विकास परिषद बाड़मेर मुख्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में बाड़मेर शहर के साथ ही शिव, गूंगा और कोटड़ा क्षेत्र में बाड़मेर जन सेवा समिति के स्वर्ण जयंती पर नेत्र जांच शिविर में 283 पीड़ितों की जांच कर बाड़मेर नेत्र ज्योति चिकित्सालय में डॉ. विकास व्यास ने 58 रोगियों के मोतियाबिंद, कालापानी के ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किए। समन्वयक सेवा सम्पतराज ने बताया कि पुरूषोतम, राकेश बोथरा परिवार की ओर से ऑपरेशन के लाभान्वित की जांच, चश्मा व औषधि का वितरण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *