लुधियाना| श्री अरविंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की एनएसएस इकाई ने रेहरास सेवा सोसाइटी के सहयोग से अपना वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। लुधियाना के एक प्रतिष्ठित अस्पताल से डॉक्टरों और लैब तकनीशियनों की समर्पित टीम इस कार्यक्रम की देखरेख के लिए कॉलेज परिसर में पहुंची। शिविर के दौरान कॉलेज के स्टूडेंट्स कुल 66 यूनिट रक्त डोनेट किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. विशाल कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे महान सेवाओं में से एक है। उन्होंने रेहरास सेवा सोसाइटी के निदेशक सुखमिंदर सिंह का भी शिविर के आयोजन में अमूल्य सहयोग देने और इसे सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।


