शिविर में 71 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव दौना में 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लातेहार द्वारा मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री राजेश सिंह, कमांडेंट, 32वीं वाहिनी एसएसबी, लातेहार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चिकित्सा शिविर में दौना, दुरूप, आधे एवं मेढ़रुआ गांवों के कुल 71 ग्रामीण शामिल हुए, जिनमें 37 महिलाएं, 18 बच्चे एवं 16 पुरुष थे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों की काउंसलिंग एवं स्क्रीनिंग कर आगे के उपचार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *