शिविर लगा कर किसानों की बनाई गई फार्मर आईडी

तुस्मा | ग्राम पंचायत मुड़पार में किसान फॉर्मर एग्रीटेक पंजीयन के लिए पंचायत भवन में शिविर लगाया गया। शिविर में शेष किसानों का अनिवार्य रूप से पंजीयन किया गया। शिवरीनारायण के तहसीलदार अविनाश चौहान ने कहा कि सभी किसानों को फॉर्मर एग्रीटेक योजना में पंजीयन कराना जरूरी है। इससे राज्य और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल सकेगा। किसानों की पर्चियों का पंजीयन कर पूरा डेटा एकत्र किया जा रहा है। तहसीलदार ने कहा कि जिन किसानों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे एक दिन के भीतर अनिवार्य रूप से पंजीयन करवा लें। अन्यथा शासन की योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। शिविर में तहसीलदार अविनाश चौहान, पटवारी परवरिश टंडन, ग्राम सरपंच हेमा भूपेंद्र साहू, उपसरपंच अशोक कर्ष, कोटवार सिद्धार्थ कश्यप और पंच, जन सेवा केंद्र के संचालक जगदीश कुमार पटेल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *