भास्कर न्यूज | बेमेतरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, के संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी को बिलासपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ. त्रिपाठी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सामाजिक कार्यों में भी उनकी सहभागिता रही है। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। बिलासपुर संभाग में चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को विस्तार दिया जाएगा। साथ ही योजना बनाकर काम किया जाएगा।


