अमृतसर| महाशिवरात्रि पर छेहर्टा जीटी रोड स्थित श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल श्री हनुमान मंदिर में शिव जागरण का आयोजन किया। मंदिर के चेयरमैन दविंदर भनोट और प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में संगत के सहयोग से कराए शिव जागरण दौरान शहर की भजन मंडलियों ने शिव गुणगान किया। उन्होंने ‘मस्त मलंग भोले मस्त मलंग’ समेत कई भजन गाए। इससे पहले पंडित राकेश कुमार ने मंत्रोच्चारण करके बाबा भोले नाथ की पूजा करके ज्योति जलाई और बाबा का शृंगार किया। इस मौके पर रमेश कुमार, नरिंदर कुमार, सुरिंदर कुमार, प्रवीण कुमार, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


