भास्कर न्यूज | अमृतसर मंदिर शिव धाम बाबा स्वरूप दास जी कुंब्बी बेरी शक्ति नगर में शनिवार शाम को होली उत्सव पंडित फतेह कृष्ण शास्त्री, प्रधान प्रमोद भाटिया, वीना भाटिया की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें भजन गायक राजीव वैष्णव, कथा वाचक परम सावल, राधा सावल ने वृंदावन और बरसाने का नजारा बना दिया। उनके भजनों से ऐसा प्रतीत हो रहा बरसाना और वृंदावन इस मंदिर में आ बसा है। शुरुआत राजीव वैष्णो ने गणपति आराधना से की और उसके बाद ‘सांवरिया ले चल परली पार’ भजन गाकर सभी को आनंदित कर दिया। इसी दौरान प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायक परम सांवल ने ‘मेरी रसिया के संग यारी’ होली आई रे आई’ राधा सावल ने ‘कड़े को लाल बन गई रे गोरी बरसाने वाली भाभी’ भजनों से वृंदावन बरसाना बना बना दिया। भगत फूलों रंगों और भजनों की मस्ती में नाच रहे थे तथा राधे-राधे की जयकारों से मंदिर गूंज उठा। इस मौके पर मां कांगड़ा देवी सेवा सोसायटी वालों ने भी अपनी हाजिरी भरी। जिसमें प्रधान राजीव रतडा, सौरभ, सोनू, पंकज महाजन, आभा महाजन, राहुल,पलक ,प्रथमेश भाटिया, शशि भाटिया, शालिनी विकास, सपना भाटिया रिशु जोहार, दीप कौर ,राधा, मधु, कंचन आदि मौजूद रहे।


