लुधियाना| रविवार को दुगरी श्मशान घाट में शिव मंदिर में शिव विवाह आयोजित किया गया। शिव विवाह के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इस मौके पर शिव सेना के राष्ट्रीय प्रधान योगेश बख्शी आए। उनके साथ राजन कोहली, राजेश सिंगला, लवली डाबर, पवन यादव, लेविन टंगड़ी, गुरिंदर सेठी, अखविंदर सिंह, कशव, मनोहर लाल, गुरपाल सिंह, जोरा सिंह शामिल हुए।


