देवरीबंगला| ग्राम गिधवा (पिनकापार) में ग्रामीणों द्वारा आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय श्रीशिव महापुराण कथा में विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधायक ने कहा कि शिव महापुराण कथा में साक्षात शिव और पार्वती स्वयं यजमान बनकर कथा श्रवण करने आते हैं। आयोजक समिति एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया यह आध्यात्मिक आयोजन भक्ति, संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम है। ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। यह दिव्य आयोजन आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर संजू चौधरी, बरसन निषाद, सागर साहू, दुखु देवांगन, अश्वनी कुंजाम, धीरज साहू, गुलाब साहू, ओमप्रकाश सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।


