भोगपुर के पास गांव लड़ोआ में शिव शक्ति बगलामुखी धाम में शिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। इसमें गायक दलविंदर दयालपुरी ने शिव भोले की महिमा का गुणगान किया। दयालपुरी ने अपने भजनों के जरिए भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। धाम पर झंडे की रस्म मुख्य सेवादार हरमिंदरजीत सिंह ने निभाई। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद शिवरात्रि के मौके पर अलग-अलग गायकों ने शिव जी महाराज के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां पवन कुमार टीनू हलका इंचार्ज आदमपुर, राज कुमार राजा अध्यक्ष नगर परिषद भोगपुर, जसदयाल सिंह जिला परिषद सदस्य, परमजीत पम्मा, बलविंदर भंडारी मौजूद रहे। चीफ सेवादार हरमिंदर जीत सिंह ने गायक दयालपुरी को सम्मानित किया। दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से धाम गूंजता रहा।


