लुधियाना| किदवई नगर शिव शक्ति मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 7:30 से रात 12 बजे तक विशेष समागम होंगे। प्रधान विनोद गोयल ने बताया कि इस दौरान श्री कृष्ण और राधा जी की झांकियां आकर्षक वेशभूषा में सजाई जाएंगी। कार्यक्रम में साध्वी गरिमा भारती विशेष रूप से पधारेंगी और श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रवचन देंगी। भक्तों के लिए मंदिर में सजावट और भक्ति माहौल की विशेष व्यवस्था की गई है।